झारखंड के IPS संजय लाठकर को मिली बड़ी जिम्मेदारी, परमाणु ऊर्जा विभाग में बने महानिदेशक (सुरक्षा)

1995 बैच के IPS अधिकारी संजय ए. लाठकर को परमाणु ऊर्जा विभाग का महानिदेशक (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति लेवल-16 में की गई है।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: झारखंड कैडर के 1995 बैच के IPS अधिकारी संजय ए. लाठकर को बड़ी जिम्मेवारी सोंपी गई है। उन्हें परमाणु ऊर्जा विभाग में महानिदेशक (सुरक्षा) नियुक्त किया गया है। कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने उनकी नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। इस संबंध में 15 सितंबर को आदेश जारी किया गया। आदेश के मुताबिक संजय लाठकर की नियुक्ति लेवल-16 में की गई है। वह 30 सितंबर 2028 तक इस पद पर बने रहेंगे या अगले आदेश तक। संजय लाठकर की नियुक्ति के लिए इंस्पेक्टर जनरल (सिक्योरिटी) के पद को अस्थायी तौर पर लेवल-14 से बढ़ाकर लेवल-16 कर दिया गया है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।