त्योहारों में यात्रियों को राहत, हावड़ा-दिल्ली समेत 3 रूटों पर चलेंगी पूजा स्पेशल ट्रेनें

दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पर यात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे तीन रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाएगा, जिससे त्योहारों में बढ़ती भीड़ को राहत मिलेगी।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Puja Special Trains : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ के दौरान ट्रेनों में बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए रेलवे ने यात्रियों के लिए बड़ा फैसला लिया है।

त्योहारों के सीजन में तीन रूटों पर पूजा स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी। इनमें हावड़ा-नई दिल्ली, कोलकाता-योग नगरी ऋषिकेश और कोलकाता-अमृतसर रूट शामिल हैं।

इन ट्रेनों का ठहराव आसनसोल मंडल के प्रमुख स्टेशनों दुर्गापुर, आसनसोल, चित्तरंजन, मधुपुर और जसीडीह में दिया गया है।

सबसे पहले बात हावड़ा-नई दिल्ली स्पेशल की। ट्रेन नंबर 04052 नई दिल्ली से हर शुक्रवार शाम 6:15 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन 2 अक्टूबर से 27 नवंबर के बीच कुल 9 फेरे लगाएगी। वापसी में ट्रेन नंबर 04051 हावड़ा से हर रविवार रात 1:40 बजे चलेगी और 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक 9 फेरे लगाएगी।

वहीं, योग नगरी ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल के 6 फेरे होंगे। यह ट्रेन 16 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चलेगी। वापसी में कोलकाता से यह ट्रेन 18 अक्टूबर से 22 नवंबर तक प्रत्येक रविवार को रवाना होगी।

इसके अलावा अमृतसर-कोलकाता स्पेशल ट्रेन के 8 फेरे निर्धारित किए गए हैं। अमृतसर से यह ट्रेन 7 अक्टूबर से 25 नवंबर तक प्रत्येक बुधवार को चलेगी। वहीं, कोलकाता से वापसी सेवा 10 अक्टूबर से 28 नवंबर तक प्रत्येक शनिवार को संचालित होगी।

रेलवे के मुताबिक इन पूजा स्पेशल ट्रेनों में सामान्य द्वितीय श्रेणी, शयनयान और वातानुकूलित श्रेणी के कोच उपलब्ध रहेंगे।

त्योहारों के दौरान बढ़ती भीड़ के बीच इन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से यात्रियों को अतिरिक्त यात्रा विकल्प मिलेगा और लंबी दूरी की यात्रा में राहत मिलने की उम्मीद है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।