रांची: रांची के आशीर्वाद बैंक्वेट हॉल में आयोजित रांची जिला दुर्गा पूजा समिति की बैठक में आगामी दुर्गा पूजा को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय लिया गया। मुख्य संरक्षक हीरा लाल साहू की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में समिति के पदाधिकारियों का चयन और नई जिम्मेदारियों का आवंटन किया गया।
बैठक के दौरान अपर बाजार निवासी नमन भारतीय को समिति का मंत्री मनोनीत किया गया है। उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी समिति के मुख्य संरक्षक मुनचुन राय और संरक्षक संजय सिंह (लल्लू सिंह) द्वारा सौंपी गई। वहीं संजय सिंह (लल्लू सिंह) को भी आठवीं बार समिति के संरक्षक पद की कमान सौंपी गई है।
नया दायित्व मिलने पर खुशी जताते हुए नमन भारतीय ने समिति के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, वे उसका पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करेंगे।
इस अवसर पर उन्होंने मुख्य संरक्षक मुनचुन राय, अशोक पुरोहित, संरक्षक संजय सिंह, अध्यक्ष राजेंद्र सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष मनोज गुप्ता, महामंत्री कुंदन सिंह व अरविंद साह समेत जिले की सभी दुर्गा पूजा समितियों के सदस्यों का धन्यवाद दिया।

