चुनाव आयोग ने एसआइआर के लिए दावे और आपत्ति दर्ज कराने की तिथि पंद्रह दिन बढ़ायी, कांग्रेस ने किया स्वागत

चुनाव आयोग ने झारखंड में एसआईआर के तहत दावे और आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 15 दिन बढ़ा दी। कांग्रेस ने फैसले का स्वागत कर पात्र लोगों से लाभ उठाने की अपील की।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को ज्ञापन सौंपकर मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की अवधि एक माह बढ़ाने की अपील की गई थी। अब चुनाव आयोग की ओर से दावा और आपत्ति दर्ज कराने की अवधि 15 दिन बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

पार्टी के महासचिव लालकिशोर नाथ शाहदेव और सूर्यकांत शुक्ला ने चुनाव आयोग के इस फ़ैसले का स्वागत किया है और अपील की है कि जो लोग छूट गए है, वो इसका फायदा उठाएं।

हालांकि, पार्टी की ओर से एक महीने की अवधि बढ़ाने की मांग की गई थी। उन्होंने कहा कि यदि एएसडीडीओ सूची में कोई कमी या त्रुटि रह गई हो, तो आम लोग इस समय का फायदा उठाते हुए अपनी आपत्तियां दर्ज करा सकते हैं।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि निर्वाचन आयोग द्वारा प्राप्त फॉर्म-7 की कुल संख्या तो सार्वजनिक की गई है, परंतु किस राजनीतिक दल ने कितनी आपत्तियां दर्ज कराई हैं, इसका स्पष्ट ब्योरा भी जनता के समक्ष सार्वजनिक किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि राज्य में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके या 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष के हो रहे युवाओं के नाम जोड़ने के लिए अब तक लगभग साढ़े चार लाख आवेदन ही प्राप्त हुए हैं, जबकि यह संख्या अनुमानतः 20 लाख से अधिक होनी चाहिए। कोई भी पात्र युवा मताधिकार से वंचित न रहे, इसके लिए फॉर्म-6 जमा करने की अंतिम तिथि बढ़ाना जरूरी था।

पार्टी नेताओं ने कहा कि फॉर्म-7 के तहत प्राप्त सभी आवेदनों पर निर्णय लेने से पहले आवेदक और जिस व्यक्ति का नाम हटाने का प्रस्ताव है, दोनों पक्षों को व्यक्तिगत रूप से बुलाकर उनका पक्ष सुना जाना अनिवार्य किया जाए।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।