रांची : कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने कहा है कि चान्हो प्रखण्ड के रघुनाथपुर पंचायत में नवाडीह पुल का फिर से निर्माण किया जायेगा। सोमवार को चान्हो प्रखण्ड के रघुनाथपुर पंचायत में नवाडीह पुल के टूटने की बात सुनकर वे वहां पहुंचे और जमीनी स्थिति को देखा। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से बात की और जल्द-से-जल्द पुल निर्माण होने का आश्वासन दिया। नवाडीह पुल इस क्षेत्र में लोगों के आने-जाने का सर्वप्रमुख माध्यम है।


