प.बंगाल: शुभेंदु ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन पर शुभेंदु अधिकारी ने महीने भर चलने वाले सेवा संकल्प अभियान की घोषणा की, जिसमें सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर जोर रहेगा।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 76वें जन्मदिन के अवसर पर 17 सितंबर से महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की। शुभेंदु ने कहा कि यह वर्ष बेहद महत्वपूर्ण है क्योंकि अक्टूबर में गुजरात के मुख्यमंत्री और देश के प्रधानमंत्री के रूप में मोदी की जनसेवा के 25 वर्ष पूरे हो जाएंगे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में राज्य के लोगों से 17 सितंबर को मोदी के जन्मदिन के अवसर पर अपने घरों, संस्थानों और मंदिरों में दीये जलाने की भी अपील की।

शुभेंदु ने कहा, “मोदी जी की जनसेवा की गौरवशाली यात्रा को यादगार बनाने के लिए 17 सितंबर से महीने भर का ‘सेवा संकल्प अभियान’ शुरू होगा।” इससे पहले, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे. पी. नड्डा ने भी मंगलवार को 17 सितंबर से देशभर में महीने भर चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की घोषणा की थी। इस अभियान के तहत रक्तदान एवं चिकित्सा शिविर, स्वच्छता अभियान, लाभार्थियों से संपर्क और नरेन्द्र मोदी सरकार की उपलब्धियों को रेखांकित करने वाले कार्यक्रमों की एक श्रृंखला आयोजित की जाएगी।
भाजपा नेता ने बताया कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के उपलक्ष्य में आयोजित किया जा रहा यह अभियान सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर केंद्रित होगा, साथ ही इसके माध्यम से सरकारी योजनाओं और नीतियों को जमीनी स्तर पर लाभार्थियों तक पहुंचाया जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।