अमेरिका के सामने समर्पण करते जा रहे हैं ‘हाउडी मोदी’ : मल्लिकार्जुन खरगे

खरगे ने अमेरिकी 100% टैरिफ प्रस्ताव को मोदी सरकार की विदेश व व्यापार नीति की विफलता बताया, कहा—‘हाउडी मोदी’ वाशिंगटन के आगे समर्पण कर रहे हैं।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को आरोप लगाया कि भारतीय वस्तुओं पर 100 प्रतिशत तक अमेरिकी शुल्क लगाए जाने का प्रस्ताव इस बात का प्रमाण है कि मोदी सरकार की विदेश नीति और व्यापार नीति दोनों ‘‘बुरी तरह विफल’’ हो चुकी हैं और ‘‘हाउडी मोदी’’ वाशिंगटन के सामने समर्पण करते जा रहे हैं। खरगे की यह टिप्पणी अमेरिकी प्रतिनिधि सभा द्वारा एक विधेयक को आगे बढ़ाने के पक्ष में मतदान किए जाने के बाद आई है। इस विधेयक में रूस से तेल और गैस खरीदने वाले भारत तथा अन्य देशों पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को 100 प्रतिशत तक शुल्क लगाने और ईरान पर मौजूदा प्रतिबंधों को बढ़ाने का अधिकार देने का प्रावधान है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।