गढ़वा पुलिस में बड़ा फेरबदल, 8 थाना प्रभारियों समेत 13 अधिकारियों का ट्रांसफर

गढ़वा पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए एसपी आशुतोष शेखर ने आठ थाना प्रभारियों समेत कुल 13 पुलिस अधिकारियों का तबादला कर दिया है और 24 घंटे में योगदान देने का निर्देश दिया है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Garhwa news: गढ़वा जिले में पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। एसपी आशुतोष शेखर ने आठ थाना प्रभारी समेत कुल 13 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। इस संबंध में आदेश जारी कर सभी अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर नई जगह पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

जारी आदेश के मुताबिक एसआई विष्णुकांत को रंका थाना का प्रभारी बनाया गया है। वहीं एसआई अविनाश राज को नगरऊंटारी, अरुण कुमार रवानी को भवनाथपुर, चेतन कुमार सिंह को केतार, ऋषिकेश कुमार को कांडी, दीपक कुमार मौर्य को विशुनपुरा और राहुल सिंह को बरडीहा थाना की जिम्मेदारी दी गई है।

इसके अलावा एसआई परवेज आलम को हरिहरपुर ओपी का प्रभारी बनाया गया है।

वहीं एसआई उपेंद्र कुमार, असफाक आलम, मो. नसीम अंसारी और बिकु रजक को पुलिस केंद्र भेजा गया है। एसआई रजनी रंजन की पदस्थापना गढ़वा थाना में की गई है।

सभी स्थानांतरित अधिकारियों को नई जगह पर योगदान देने के बाद इसकी रिपोर्ट संबंधित अधिकारियों को सौंपने का निर्देश दिया गया है। पुलिस विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद अब नई जिम्मेदारियों के साथ अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यभार संभालेंगे।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।