ब्रिटेन में अवैध आव्रजन विज्ञापन को लेकर पहला मामला एक भारतीय के खिलाफ दर्ज

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

लंदन : ब्रिटेन में ऑनलाइन गैर-कानूनी आव्रजन सेवाओं के विज्ञापन से जुड़े नए सीमा सुरक्षा कानून के तहत पहला मामला 24 वर्षीय एक भारतीय नागरिक के खिलाफ दर्ज किया गया है। इंग्लैंड के वेस्ट मिडलैंड्स में रहने वाला प्रवासी हेमराज बुधवार को बर्मिंघम मजिस्ट्रेट अदालत में पेश हुआ। हेमराज पर ब्रिटेन की ‘नेशनल क्राइम एजेंसी’ (एनसीए) और वेस्ट मिडलैंड्स पुलिस की जांच के बाद आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने मंगलवार को राज को गिरफ़्तार किया।

एनसीए ने बताया, ‘‘हेमराज की गिरफ़्तारी सोशल मीडिया पर उन पोस्ट के मिलने के बाद हुई, जिनमें कथित तौर पर फर्जी वीजा और शरण के आवेदनों के लिए सलाह दी जा रही थी।’’ उसने कहा, ‘‘बाद में हेमराज को सीमा सुरक्षा, शरण और आव्रजन अधिनियम 2025 के तहत गैर-कानूनी आव्रजन सेवाओं का विज्ञापन करने का आरोप लगाया गया… नए अधिनियम के तहत किसी पर आरोप लगाए जाने का यह पहला मामला है।’’ हेमराज पर ब्रिटेन के आव्रजन और शरण अधिनियम, 1999 का उल्लंघन करते हुए गैर-कानूनी तरीके से आव्रजन संबंधी सलाह देने का भी आरोप है।

एनसीए के ब्रांच कमांडर केविन ब्रॉडहेड ने कहा, ‘‘संगठित आव्रजन अपराध से निपटना नेशनल क्राइम एजेंसी के लिए सबसे बड़ी प्राथमिकता है। हम इसमें शामिल लोगों को रोकने और उनके नेटवर्क को तोड़ने के लिए हरसंभव कोशिश कर रहे हैं।’’
उन्होंने कहा, ‘‘इसमें उन लोगों को निशाना बनाना भी शामिल है जो ऑनलाइन मंचों का इस्तेमाल करके अपराध में मदद देते हैं।’’

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सनमार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।