एमएमडीआर एक्ट के तहत सीआईएसएफ की बड़ी कार्रवाई, 2 पिकअप समेत 21 दोपहिया वाहन जब्त

बोकारो के सीसीएल करगली एरिया में सीआईएसएफ ने एमएमडीआर एक्ट के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध कोयला, पिकअप व दोपहिया वाहन जब्त किए हैं।

News Aroma
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बोकारो : सीसीएल करगली एरिया में अवैध कोयला खनन, भंडारण और परिवहन के खिलाफ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) का अभियान लगातार जारी है। एमएमडीआर एक्ट, 1957 के तहत पिछले सप्ताह चलाए गए विभिन्न अभियानों में सीआईएसएफ ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 2 महिंद्रा पिकअप वाहन, 21 दोपहिया वाहन और करीब 150 टन अवैध कोयला बरामद किया है।
सीआईएसएफ यूनिट सीसीएल करगली के कमांडेंट राज प्रताप सिंह के निर्देशन में खुफिया सूचनाओं के आधार पर करगली एरिया के संवेदनशील इलाकों और कोयला परिवहन मार्गों पर लगातार रेड, एरिया डोमिनेशन, नाका और एंबुश अभियान चलाए जा रहे हैं।
अभियान के दौरान अवैध कोयला खनन, भंडारण और परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बड़ी संख्या में दोपहिया वाहनों और पिकअप वाहनों की बरामदगी से अवैध कोयला गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की व्यापकता सामने आई है।
लगातार हो रही कार्रवाई से अवैध कोयला कारोबार से जुड़े लोगों में हड़कंप की स्थिति बताई जा रही है। सीआईएसएफ और सीसीएल प्रबंधन की संयुक्त कार्रवाई में बरामद कोयले को नियमानुसार सीसीएल प्रबंधन को सुपुर्द किया जा रहा है। वहीं, संबंधित मामलों में एमएमडीआर एक्ट, 1957 के प्रावधानों के तहत आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
सीआईएसएफ के अनुसार, सीसीएल की संपत्ति की सुरक्षा और अवैध कोयला निकासी पर नियंत्रण के लिए सरकार की “Zero Coal Leakage” नीति के अनुरूप संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी और कार्रवाई को और प्रभावी बनाया गया है। सीआईएसएफ ने अभियान आगे भी जारी रखने की बात कही है।

Share This Article