रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को झारखंड की वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री विमला प्रधान के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि विमला प्रधान का निधन अत्यंत पीड़ादायक है।सार्वजनिक जीवन में उनका योगदान, जनसेवा के प्रति समर्पण और सिमडेगा सहित पूरे झारखंड के विकास में उनकी सक्रिय भूमिका सदैव स्मरणीय रहेगी। वे समाज के हर वर्ग और समुदाय के कल्याण के लिए समर्पित जनप्रतिनिधि थीं। उनका निधन राज्य के लिए अपूरणीय क्षति है।
मरांग बुरु दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान कर शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को यह दुःख की घड़ी सहन करने की शक्ति दे।


