हजारीबाग : दिल्ली विश्वविद्यालय के लॉ कॉलेज छात्र संघ के अध्यक्ष पद के चुनाव में हजारीबाग निवासी उमंग पाठक ने जीत दर्ज की है। उमंग पाठक शहर के जाने-माने समाजसेवी रहे स्वर्गीय लंबोदर पाठक के पौत्र और धार्मिक न्यास बोर्ड के अध्यक्ष जयशंकर पाठक के पुत्र हैं। उनकी जीत की सूचना मिलते ही हजारीबाग स्थित परिवार और परिचितों के बीच खुशी का माहौल बन गया। उमंग की इस उपलब्धि को उनके परिवार ने उनकी मेहनत और छात्र जीवन में सक्रिय भागीदारी का परिणाम बताया। परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई देते हुए नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उमंग पाठक की मां साक्षी पाठक शिक्षिका हैं। शिक्षा से जुड़े माहौल में पले-बढ़े उमंग ने दिल्ली विश्वविद्यालय में अध्ययन के दौरान अपनी नेतृत्व क्षमता को सामने रखा और छात्र संघ के अध्यक्ष पद तक पहुंचे।चुनाव में जीत के बाद उमंग के सामने अब छात्र संघ की जिम्मेदारियों को संभालने की चुनौती है। छात्र हितों से जुड़े मुद्दों को उठाना और विद्यार्थियों से संबंधित विषयों पर काम करना उनके कार्यकाल की प्रमुख जिम्मेदारियों में शामिल रहेगा।उमंग की सफलता पर हजारीबाग के लोगों और पाठक परिवार से जुड़े शुभचिंतकों ने प्रसन्नता जताई। परिवार की ओर से उनके बेहतर भविष्य की कामना की गई है। उनके अध्यक्ष चुने जाने की खबर के बाद स्थानीय युवाओं और परिचितों ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से उन्हें बधाई दी।


