असीम मंडल दस्ते के अंतिम दो सदस्य समीर महतो व मालती मुर्मू भी पकड़े गये

असीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद पश्चिम बंगाल पुलिस ने नक्सली दंपती मंगल सिंह सरदार और मालती मुर्मू को गिरफ्तार किया, दोनों पर इनाम और कई मामले दर्ज हैं।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

झारखंड: एक करोड़ के इनामी नक्सली रहे असीम मंडल की गिरफ्तारी के बाद उसके दस्ते के दो आखरी सदस्य भी पश्चिम बंगाल पुलिस के द्वारा गिरफ्तार कर लिए गए हैं. बंगाल पुलिस ने नक्सल दंपती मंगल सिंह सरदार और उसकी पत्नी मालती मुर्मू को गिरफ्तार कर लिया है. इससे पहले असीम मंडल को भी बंगाल पुलिस के द्वारा ही गिरफ्तार किया गया था.

नक्सलियों के खिलाफ अभियान में सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है. पश्चिम बंगाल में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने झारखंड में सक्रिय रहे दो माओवादियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार नक्सलियों में पांच लाख रुपये का इनामी मंगल सिंह सरदार उर्फ मंगल महतो उर्फ समीर उर्फ पांडेय और उसकी पत्नी मालती शामिल हैं.

गिरफ्तार मंगल सिंह सरदार पश्चिम बंगाल के झाड़ग्राम जिले के बेलपहाड़ी थाना क्षेत्र के बिदरी गांव का रहने वाला है. वह संगठन में एसजेसीएम (स्पेशल जोनल कमेटी मेंबर) स्तर का नक्सली है. उस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित है. पुलिस के अनुसार, मंगल के खिलाफ 11 मामले दर्ज हैं और वह लंबे समय से वांटेड था. वहीं, उसकी पत्नी मालती भी नक्सली संगठन में सक्रिय थी. वह झाड़ग्राम जिले के गोपीवल्लभपुर इलाके की रहने वाली है.

मालती संगठन में एसीएम (एरिया कमेटी मेंबर) के तौर पर काम कर रही थी. उस पर दो लाख रुपये का इनाम घोषित है. उसके खिलाफ भी 11 मामले दर्ज हैं. पुलिस अब दोनों से हथियार और गोला-बारूद को छिपाकर रखे गए ठिकानों (डंप) के बारे में पूछताछ कर रही है. पूछताछ के आधार पर हथियार, कारतूस और अन्य सामान की बरामदगी के लिए आगे की कार्रवाई की जा रही है. आईजी अभियान नरेंद्र सिंह ने दोनों के बंगाल में गिरफ्तार किए जाने की पुष्टि की है.

 

Share This Article
Avantika Raj Choudhary एक अनुभवी और बहुआयामी पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में तीन वर्षों का समृद्ध अनुभव प्राप्त है। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग, स्क्रिप्ट राइटिंग और वेबसाइट संचालन जैसे मीडिया के विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अपनी मजबूत पहचान बनाई है। खबरों की गहरी समझ, प्रभावशाली प्रस्तुति और जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों को संवेदनशीलता के साथ सामने लाने की उनकी क्षमता उन्हें एक सशक्त मीडिया प्रोफेशनल बनाती है।अपने करियर के दौरान Avantika ने Jharkhand Live, The Fourth Pillar, 22 Scope और Khabar Mantra जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य किया है, जहाँ उन्होंने अपनी पेशेवर दक्षता, मेहनत और रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। एंकर के रूप में उनकी प्रभावशाली संवाद शैली, रिपोर्टर के रूप में जमीनी हकीकत को सामने लाने की क्षमता, और स्क्रिप्ट राइटर के रूप में सटीक एवं आकर्षक लेखन ने उन्हें मीडिया जगत में एक अलग पहचान दिलाई है।डिजिटल और ग्राउंड मीडिया दोनों प्लेटफॉर्म्स पर कार्य करने का अनुभव रखने वाली Avantika Raj Choudhary पत्रकारिता के बदलते स्वरूप के साथ खुद को निरंतर अपडेट करती रही हैं। उनकी कार्यशैली में निष्पक्षता, समर्पण और दर्शकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुँचाने का उद्देश्य स्पष्ट रूप से झलकता है। मीडिया इंडस्ट्री में उनका यह अनुभव और कौशल उन्हें भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियों की ओर अग्रसर करता है.