केरलम में दो कारों की ट्रक से भिड़ंत, छह लोग घायल

केरल के कासरगोड में लकड़ी से लदे ट्रक और दो कारों की टक्कर में छह लोग घायल हुए। एक की हालत गंभीर है, जबकि हादसे के कारणों की जांच जारी है।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कासरगोड (केरलम): केरलम में रविवार तड़के लकड़ी से लदे ट्रक और दो कारों की भिड़ंत में छह लोग घायल हो गए, जिसमें से एक की हालत गंभीर है। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बडियाडुक्का थाने के एक अधिकारी ने बताया कि हादसा रात करीब एक बजे कन्याप्पाडी के पास हुआ। कुंबला की ओर से आ रही दो कारें विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक से टकरा गईं।

अधिकारी ने बताया कि स्थानीय लोगों ने तुरंत घायलों को पास के अस्पतालों में पहुंचाया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक दोनों कारें तेज रफ्तार में थीं और एक-दूसरे से आगे निकलने की होड़ में चल रही थीं। हालांकि अधिकारी ने कहा कि हादसे की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

उन्होंने बताया कि दोनों कारों में कुल नौ लोग सवार थे और सभी एक ही परिवार के थे।

अधिकारी ने कहा, ‘‘वे किसी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे। हमने घायलों के परिजनों को बुलाया है। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।’’

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।