मास्को: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ ने शुक्रवार को रूस की अपनी तीन दिवसीय सरकारी यात्रा पूरी की और इस दौरान वहां के वरिष्ठ सैन्य नेतृत्व के साथ बातचीत की एवं प्रमुख सैन्य संस्थानों का दौरा किया। भारतीय सैन्य अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।
अधिकारियों ने बताया कि इस यात्रा ने भारत-रूस रक्षा सहयोग को नई गति दी तथा इस दौरान क्षमता विकास, प्रशिक्षण आदान-प्रदान, तोपखाने के आधुनिकीकरण और परिचालन अनुभव साझा करने पर ध्यान केंद्रित किया गया।


