रांची सदर अस्पताल में मोबाइल चोरी के दो शातिर चोर रंगे हाथ गिरफ्तार, दो मोबाइल बरामद

रांची के सदर अस्पताल परिसर में मोबाइल चोरी करने वाले दो शातिर चोरों को लोअर बाजार थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के पास से चोरी के मोबाइल भी बरामद हुए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi News: राजधानी रांची के सदर अस्पताल परिसर में सक्रिय अपराधियों के खिलाफ लोअर बाजार थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। अस्पताल परिसर से मरीजों और उनके परिजनों का मोबाइल चुराने वाले दो शातिर चोरों को पुलिस ने धर दबोचा है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, सदर अस्पताल में लगातार हो रही मोबाइल चोरी की वारदातों को गंभीरता से लेते हुए लोअर बाजार थाना पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस ने छापेमारी कर अस्पताल परिसर से ही दोनों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार किए गए शातिर चोरों की पहचान शहबाज कुरैशी और मो. दिलशान उर्फ ठिल्लू के रूप में हुई है, जो रांची के ही रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बरामदगी और आगे की कार्रवाई

तलाशी के दौरान पुलिस ने इनके पास से चोरी किए गए दो महंगे मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की वारदातों को अंजाम देने वाले इन अपराधियों से पुलिस अब यह पूछताछ कर रही है कि वे इस रैकेट में और कितने लोगों के साथ जुड़े हैं तथा अब तक कितनी वारदातों को अंजाम दे चुके हैं।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।