भूली मोड़ पर गैंगस्टर फहीम खान के भाई शानू खान पर अंधाधुंध फायरिंग, तीन घायल

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद : भूली मोड़ इलाके में सोमवार को दिनदहाड़े हुई ताबड़तोड़ फायरिंग से सनसनी फैल गई। बताया जा रहा है कि गोलीबारी में वासेपुर के चर्चित गैंगस्टर फहीम खान के भाई शानू खान, एक दुकानदार सद्दाम और सड़क से गुजर रही युवती कुमकुम घायल हो गईं।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हमलावर अचानक पहुंचे और ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर मौके से फरार हो गए। फायरिंग की आवाज सुनते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। गोली लगने के बाद तीनों घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है। घायलों की स्थिति को लेकर चिकित्सकों की निगरानी बनी हुई है।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने मौके से कई खोखे बरामद किए हैं। वहीं, हमलावरों की पहचान के लिए आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। दिनदहाड़े हुई इस गोलीबारी के बाद भूली मोड़ और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले की जांच के साथ आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
फायरिंग के पीछे की वजह क्या है और हमलावर कौन थे, इसका खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगा।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।