झारखंड में करमा पूजा पर 2 दिन स्कूलों की छुट्टी, बैंक भी रहेंगे बंद, यहां देखें पूरी जानकारी

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में करमा पूजा को लेकर छात्रों और अभिभावकों के लिए जरूरी जानकारी सामने आई है। झारखंड सरकार की ओर से जारी 2026 के अवकाश कैलेंडर के मुताबिक, करमा पूजा के अवसर पर राज्य के स्कूलों में 22 सितंबर और 23 सितंबर को छुट्टी रहेगी। करमा पूजा के मौके पर 22 सितंबर को बैंक भी बंद रहेंगे। इसके बाद 26 सितंबर को चौथे शनिवार के कारण बैंकों में अवकाश रहेगा। वहीं, 27 सितंबर को रविवार होने के चलते नियमित साप्ताहिक छुट्टी रहेगी।

हालांकि, स्कूलों की छुट्टियां राज्य और जिला स्तर पर जारी आधिकारिक कैलेंडर के अलावा संबंधित स्कूल के अपने कैलेंडर पर भी निर्भर कर सकती हैं। ऐसे में छात्रों और अभिभावकों के लिए अपने स्कूल की ओर से जारी सूचना देखना जरूरी होगा।

प्रकृति और करम देवता की पूजा का पर्व

करमा पूजा झारखंड के प्रमुख पारंपरिक त्योहारों में से एक है। यह पर्व प्रकृति, कृषि और सामुदायिक जीवन से जुड़ा माना जाता है। इस दिन करम देवता की पूजा की जाती है। विशेष रूप से करम वृक्ष की डाल स्थापित कर उसकी आराधना की जाती है। मान्यता है कि करम देवता परिवार में सुख-समृद्धि, खुशहाली और सुरक्षा प्रदान करते हैं। ग्रामीण और आदिवासी समाज में करमा पूजा का विशेष धार्मिक और सांस्कृतिक महत्व है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।