लातेहार में फुलबासिया साइडिंग के पास 200 टन अवैध कोयला बरामद

लातेहार के मगध-आम्रपाली कोल प्रोजेक्ट क्षेत्र में सीआईएसएफ ने छापेमारी कर करीब 200 टन अवैध कोयला किया जब्त।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Latehar News: झारखंड के लातेहार जिले में अवैध कारोबारियों के खिलाफ सुरक्षा एजेंसियों की सख्ती लगातार जारी है। इसी क्रम में मगध-आम्रपाली कोल प्रोजेक्ट इलाके में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है।
अधिकारियों से मिली जानकारी के मुताबिक, CISF की एनके और पिपरवार यूनिट की ज्वाइंट टीम इलाके में लगातार पेट्रोलिंग और सर्विलांस कर रही थी। इसी अभियान के दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि फुलबासिया रेलवे साइडिंग के आस-पास अवैध तरीके से कोयले का भारी स्टॉक इकट्ठा किया गया है।
सूचना की तस्दीक करने के बाद सुरक्षाकर्मियों की टीम ने तुरंत उस जगह पर दबिश दी। छापेमारी के दौरान वहां करीब दो सौ टन अवैध कोयला डंप किया हुआ मिला, जिसे टीम ने अपने कब्जे में ले लिया है। इस कार्रवाई से अवैध धंधा करने वालों में हड़कंप मच गया है।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।