रांची : बड़कागांव की पूर्व विधायक अंबा प्रसाद ने ऑल इंडिया बार एक्जामिनेशन पास कर लिया है। इसका सर्टिफिकेट उन्होंने सोशल मीडिया में शेयर कर कहा है कि राजनीति के गलियारों के साथ-साथ, न्यायालय के गलियारों में भी हम कदम बढ़ा चुके हैं। विधायिका का अनुभव तो है, कार्यपालिका की कार्यशैली का भी अनुभव है। विधायिका और कार्यपालिका के बीच की कश्मकश में फंसी जनता के लिए अब न्याय की गुहार भी लगाऊंगी।जनता जनार्दन पर किए गए हर अन्याय एवं प्रताड़ना के ख़िलाफ़ पहले भी आवाज़ उठाती थी और अब क़ानूनी लड़ाई भी लड़ूंगी। आपकी अम्बा आपलोगों के आशीर्वाद से ऑल इंडिया बार एक्जामिनेशन की परीक्षा पास कर गई है ।



