रांची: रांची के कचहरी चौक स्थित पुराने रजिस्ट्री ऑफिस (जिला अवर निबंधन कार्यालय) में शनिवार को कंप्यूटर सेक्शन की फॉल्स सीलिंग टूट कर गिर गयी. हादसे के वक्त कर्मचारी अपने कंप्यूटर पर काम कर रहे थे. अचानक सीलिंग गिरने से कुछ कर्मचारियों को मामूली चोट आयी. अधिकारियों ने बताया कि घटना दोपहर करीब 2:30 बजे हुई, जब अधिकांश कर्मचारी भोजन करने गये थे. फॉल्स सीलिंग टूटने की जानकारी. मिलने पर कंप्यूटर सेक्शन में काम बंद कर दिया गया.

संबंधित दस्तावेज सुरक्षित कर हटाये गये और कंप्यूटर को पन्नी से ढक दिया गया. रजिस्ट्रार दिलीप कुमार सिंह ने मरम्मत का निर्देश दिया है. उम्मीद है कि सोमवार तक इसे दुरुस्त कर लिया जायेगा. बताया गया कि भारी बारिश के कारण कंप्यूटर सेक्शन की फॉल्स सीलिंग में पानी चला गया था, जिससे वह टूट गयी. पुराना रजिस्ट्री ऑफिस का यह भवन ब्रिटिश शासनकाल का है. यहां काफी पुराने रिकार्ड सुरक्षित रखे गये हैं. अंग्रेजों द्वारा निर्मित यह बिल्डिंग अब ऐतिहासिक महत्व की हो गयी है.


