जमशेदपुर में एलआईसी की इमारत में आग लगी, कोई हताहत नहीं

जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित एलआईसी भवन में रविवार तड़के आग लग गई। दमकल की छह गाड़ियों ने छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर: झारखंड के जमशेदपुर में बिष्टुपुर क्षेत्र स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) की इमारत में रविवार तड़के आग लग गई। पुलिस के एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि ड्यूटी पर तैनात दो सुरक्षा गार्ड को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

अधिकारी के अनुसार, इमारत की दूसरी मंजिल पर आग लगने की सूचना मिलने के बाद दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और करीब छह घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।

उन्होंने बताया कि शुरुआती जांच में ऐसा लगता है कि आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।