बाड़मेर में कार और मोटरसाइकिल की टक्कर, दो युवकों की मौत; तीन घायल

राजस्थान के बाड़मेर में एनएच-68 पर कार और मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत में दो युवकों की मौत हो गई, वहीं कार सवार तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बाड़मेर: राजस्थान के बाड़मेर जिले में रविवार सुबह कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने की टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई, जबकि कार सवार तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि हादसा ग्रामीण थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग-68 पर भाडखा के पास सुबह करीब आठ बजे हुआ। उन्होंने बताया कि भाडखा के पास कार सामने से आ रही मोटरसाइकिल से टक्कर हो गयी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गयी, जिनकी पहचान राहुल (28) और छोगाराम (20) के तौर पर की गयी है। उन्होंने बताया कि इसमें कार में सवार तीन अल्य लोग घायल हो गये जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस ने दोनों मृतकों के शवों को मुर्दाघर में रखवा दिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।