बैंकों की 3 दिन की हड़ताल टली! 28-30 सितंबर को नहीं होगी स्ट्राइक, जानें क्या हुआ फैसला

बैंक कर्मचारियों की 28 से 30 सितंबर तक प्रस्तावित देशव्यापी हड़ताल टल गई है। IBA और UFBU की बैठक में शनिवार की छुट्टी समेत कई मांगों पर सहमति बनी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

डेस्क: पांच दिवसीय कार्य सप्ताह समेत अन्य सेवा शर्तों से जुड़ी मांगों को लेकर सोमवार से प्रस्तावित बैंकों की तीन दिवसीय देशव्यापी हड़ताल फिलहाल टल गई है। यानी 28, 29 और 30 सितंबर को बैंक कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल अब नहीं होगी।  यह फैसला इंडियन बैंक एसोसिएशन (IBA) और यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) के बीच रविवार देर रात हुई बैठक में लिया गया। बैठक में शनिवार की छुट्टी समेत अन्य मांगों पर आगे बातचीत के लिए कमेटी बनाने पर भी सहमति बनी।

बैंक यूनियन ने जारी किया बयान

बैंक यूनियन की ओर से जारी बयान के मुताबिक, रविवार रात 9:30 बजे IBA और UFBU के बीच बैठक हुई। बैठक में हुई बातचीत के बाद दोनों पक्ष कुछ अहम मुद्दों पर सहमत हुए। सभी शनिवार को बैंक की छुट्टी करने की मांग पर विचार के लिए IBA और UFBU की एक संयुक्त समिति तुरंत बनाई जाएगी। यह समिति इस मुद्दे से जुड़े सभी विकल्पों पर विचार करेगी और प्रभावित पक्षों से बातचीत करेगी। इसका मकसद ऐसा समाधान तलाशना होगा, जो सभी पक्षों, खासकर बैंक ग्राहकों के हित में हो। इसके अलावा, स्केल IV और उससे ऊपर के अधिकारियों के लिए PLI स्कीम में बदलाव को लेकर भी IBA के साथ बातचीत शुरू की जाएगी। बैंक यूनियन का कहना है कि अधिकारियों की चिंताओं को सरकार के सामने रखा जाएगा।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।