नई दिल्ली: रियल एस्टेट कंपनी गोदरेज प्रॉपर्टीज लिमिटेड अपनी विस्तार योजना के तहत मुंबई में 2.5 एकड़ में एक आवासीय परियोजना विकसित करेगी। इस परियोजना से करीब 6,000 करोड़ रुपये का राजस्व मिलने की संभावना है। कंपनी ने सोमवार को शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया कि उसने दक्षिण मुंबई के मरीन लाइंस में करीब 2.5 एकड़ के प्रमुख भूखंड के विकास के लिए एक समझौता किया है।



