केरलम वक्फ बोर्ड पुनर्गठन पर निर्णय से पहले सभी पहलुओं की समीक्षा करेगी सरकार: मंत्री

केरल के वक्फ मंत्री एन शमसुद्दीन ने कहा कि वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन पर अभी कोई निर्णय नहीं हुआ है। सरकार लंबित अदालती मामलों समेत सभी पहलुओं की समीक्षा करेगी।

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

तिरुवनंतपुरम: केरलम के वक्फ मंत्री एन शमसुद्दीन ने सोमवार को कहा कि राज्य सरकार वक्फ बोर्ड के पुनर्गठन पर कोई भी निर्णय लेने से पहले अदालतों में लंबित कानूनी मुद्दों सहित सभी पहलुओं की समीक्षा करेगी। शमसुद्दीन ने स्पष्ट किया कि मौजूदा बोर्ड को भंग करने या उसका पुनर्गठन करने का अभी तक कोई निर्णय नहीं लिया गया है। शमसुद्दीन ने राज्य सरकार द्वारा केरलम राज्य वक्फ बोर्ड को भंग करने का फैसला लिये जाने से संबंधित खबरों पर संवाददाताओं से कहा, ‘‘ऐसा कोई निर्णय नहीं लिया गया है। आप सभी वक्फ बोर्ड के मुद्दे से अवगत हैं। इससे जुड़ा एक मामला फिलहाल उच्च न्यायालय में लंबित है। इस मामले की सुनवाई के दौरान अदालत ने कहा था कि मौजूदा कानून के तहत सरकार के पास वक्फ बोर्ड का पुनर्गठन करने का अधिकार है।’’

उन्होंने कहा कि हालांकि, मामले का निपटारा अभी नहीं हुआ है और बहस जारी है। यह पूछे जाने पर कि क्या सरकार बोर्ड का पुनर्गठन करेगी, शमसुद्दीन ने कहा कि हाल के दिनों में ऐसा कोई विशेष निर्णय नहीं लिया गया है। उन्होंने कहा, ‘‘हम सभी पहलुओं की समीक्षा करेंगे। फिलहाल इससे जुड़े दो या तीन मामले लंबित हैं इसलिए ऐसी स्थिति में सरकार सभी पहलुओं की समीक्षा करने के बाद ही किसी विषय पर फैसला ले सकती है।’’ मंत्री ने यह भी कहा कि सरकार वक्फ अधिनियम में संशोधनों से संबंधित उच्चतम न्यायालय में लंबित मामलों पर भी नजर रख रही है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।