सिद्धार्थ मल्होत्रा स्टारर ‘द वन’ ने सिनेमाघरों में अपने पहले तीन दिनों में 34.63 करोड़ रुपये नेट कलेक्शन किया है. 25 सितंबर 2026 को रिलीज हुई इस फिल्म ने शुक्रवार को 8.12 करोड़, शनिवार को 11.41 करोड़ और रविवार को 15.10 करोड़ रुपये कमाये.

रविवार को सबसे ज्यादा कलेक्शन
फिल्म के कलेक्शन में हर दिन बढ़ोतरी देखने को मिली. शुक्रवार के मुकाबले शनिवार की कमाई बढ़ी और रविवार को फिल्म ने पहले वीकेंड का सबसे बड़ा कलेक्शन दर्ज किया. तीन दिनों के आंकड़ों को जोड़ने पर घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म की कमाई 34.63 करोड़ रुपये नेट पहुंच गयी.
सिद्धार्थ की पिछली फिल्मों से तुलना
पहले वीकेंड के कलेक्शन के लिहाज से ‘‘द वन’’ ने सिद्धार्थ मल्होत्रा की पिछली कुछ फिल्मों के शुरुआती आंकड़ों को पीछे छोड़ा है. ‘परम सुंदरी’ ने पहले वीकेंड में 28.48 करोड़ रुपये, ‘योद्धा’ ने 17.51 करोड़ रुपये और ‘थैंर गॉड’ ने 18.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था.
मास सर्किट और मल्टीप्लेक्स में मिला सपोर्ट
फिल्म के प्रदर्शन में बिहार समेत कुछ मास सर्किट से अच्छा योगदान देखने को मिला, जबकि शहरी केंद्रों और मल्टीप्लेक्स में भी शनिवार और रविवार को ऑक्यूपेंसी बेहतर रही. अलग-अलग दर्शक वर्गों से मिल रहे इस रिस्पॉन्स के कारण अब फिल्म के वीकडेज कलेक्शन पर नजर रहेगी.
सोमवार से शुरू होगी असली परीक्षा
पहले वीकेंड के बाद फिल्म के लिए सोमवार से गुरुवार तक का प्रदर्शन महत्वपूर्ण होगा. 2 अक्टूबर 2026 को ‘दृश्यम दी कंक्लूजन’ के सिनेमाघरों में आने से पहले ‘द वन’ के पास अपनी कमाई को आगे बढ़ाने के लिए सीमित समय है.
फिल्म की स्टारकास्ट और कहानी
‘द वन’ में सिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ तमन्ना भाटिया, मनीष पॉल, सुनील ग्रोवर, श्वेता तिवारी और अनुप सोनी नजर आ रहे हैं. फिल्म का निर्देशन अरुणाभ कुमार और दीपक मिश्रा ने किया है. इसे रहस्य, लोककथा और पारिवारिक भावनाओं से जुड़ी कहानी के रूप में पेश किया गया है.


