कोहिमा में आयोजित यूथ फेस्टिवल में बोले राज्यपाल नंद किशोर यादव, युवा नेतृत्व नागालैंड की नींव और मजबूत करेगा

नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने कोहिमा में राज्य स्तरीय यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं से कौशल, नवाचार और नेतृत्व के जरिए विकास में योगदान देने का आह्वान किया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

कोहिमा : नागालैंड के राज्यपाल नंद किशोर यादव ने मंगलवार को कोहिमा के आई.जी. स्टेडियम में राज्य स्तरीय यूथ फेस्टिवल का शुभारंभ किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि नागालैंड की युवा शक्ति केवल हमारे भविष्य की उम्मीद नहीं, बल्कि आज के परिवर्तन की सबसे बड़ी ताकत है। हमारे युवाओं का कौशल, नवाचार, रचनात्मकता और नेतृत्व ही नए नागालैंड की नींव को और मजबूत करेगा।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘2047 तक विकसित भारत’ के संकल्प को साकार करने के लिए मैं नागालैंड के युवाओं का आह्वान करता हूँ-आगे बढ़ें, नए विचारों को जन्म दें, अपने कौशल को अवसर में बदलें और विकास की इस यात्रा में नेतृत्व करें।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।