महेशपुर में मां और डेढ़ माह की बच्ची का संदिग्धावस्था में मिला शव, हत्या की आशंका से इलाके में सनसनी

पाकुर के महेशपुर इलाके में एक पहाड़ पर रस्सी से लटकी हुई मां और डेढ़ महीने की बच्ची के सड़े-गले शव मिले, हत्या के संदेह में सनसनी फैल गई; पुलिस जांच कर रही है।

Razi Ahmad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

पाकुड़: पाकुड़ जिले के महेशपुर थाना क्षेत्र के मालधाड़ा गांव के समीप पहाड़ पर एक महिला और उसकी करीब डेढ़ माह की बच्ची का संदिग्ध परिस्थितियों में शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। दो दिन पुराने ये सड़े-गले शव एक ही रस्सी के सहारे पेड़ और जमीन के बीच संदिग्ध अवस्था में बरामद हुए हैं। घटना के बाद ग्रामीणों द्वारा मां-बेटी की हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतका की हुई पहचान

मृतका की पहचान अमड़ापाड़ा थाना क्षेत्र के उदलबनी गांव निवासी 26 वर्षीय होपोन्टी बेसरा के रूप में हुई है, जो अपनी डेढ़ माह की नवजात बच्ची के साथ थी। बुधवार देर शाम मालधाड़ा गांव के पास पहाड़ पर शव होने की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई।

पुलिस जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही महेशपुर थाना प्रभारी रवि शर्मा और एसआई दीपक कुमार पुलिस बल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति का जायजा लेते हुए दोनों शवों को अपने कब्जे में ले लिया है और साक्ष्य जुटाने के साथ-साथ आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है।

थाना प्रभारी रवि शर्मा ने बताया कि फिलहाल मौत के स्पष्ट कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस हत्या समेत सभी संभावित बिंदुओं पर बारीकी से जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा हो सकेगा। मां-बेटी की इस रहस्यमय मौत से परिजनों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश और चिंता का माहौल है।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।