फ्लाईदुबई हादसा टालने वाले कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी को सलाम, उपराष्ट्रपति ने कहा- भारत को आप पर गर्व

कैप्टन स्मित मच्छार ने गंभीर खतरे के बीच सूझबूझ और साहस दिखाकर फ्लाईदुबई विमान को बड़ी दुर्घटना से बचाया, उपराष्ट्रपति ने उन्हें असाधारण नायक बताया।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने बृहस्पतिवार को भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के साहस की सराहना करते हुए कहा कि भारत को इस ‘‘असाधारण नायक’’ पर गर्व है। बुधवार को कैप्टन मच्छार ने ‘फ्लाईदुबई’ उड़ान को दुर्घटनाग्रस्त करने की अपने सह-पायलट की कोशिश को नाकाम कर दिया था, जिससे सैकड़ों लोगों की जान बच गई।

उपराष्ट्रपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि गंभीर खतरे के बीच कैप्टन मच्छार के असाधारण साहस और सूझबूझ ने सम्मान और प्रशंसा अर्जित की है। राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘भारत को इस असाधारण नायक पर गर्व है। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद उनके दृढ़ संकल्प और उड़ान के दौरान निर्णायक कार्रवाई ने एक बड़ी त्रासदी को टालने और विमान में सवार लोगों की जान बचाने में मदद की।’’ मच्छार के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करते हुए उपराष्ट्रपति ने ‘‘भारत के वीर पुत्र’’ के प्रति गहरा सम्मान और आभार व्यक्त किया।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।