रांची के चुटिया में बंद घर में हुई चोरी का खुलासा, पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

रांची के चुटिया पुलिस स्टेशन ने विंध्यवासिनी नगर के एक बंद घर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi: रांची पुलिस ने चुटिया थाना क्षेत्र के विंध्यवासिनी नगर रोड नंबर-4 स्थित एक बंद घर में हुई चोरी के मामले का सफलतापूर्वक खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान न्यू मधुकम निवासी अरुण कुमार शर्मा और दिलीप कुमार के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा दोनों से आवश्यक पूछताछ करने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।