भारत थाईलैंड से 2-3 से हारकर छठे स्थान पर रहा

भारत की पुरुष वॉलीबॉल टीम थाईलैंड से रोमांचक मुकाबले में 2-3 से हारी, एशियाई खेलों में छठे स्थान पर अभियान समाप्त किया, खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

Neeral Prakash
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नागोया: भारतीय पुरुष वॉलीबॉल टीम शनिवार को यहां पांचवें और छठे स्थान के लिए खेले गए मैच में थाईलैंड से 2-3 से हार गई और इस तरह से उसने एशियाई खेलों में छठे स्थान पर रहकर अपना अभियान समाप्त किया। एक घंटे और 56 मिनट तक चले इस रोमांचक मुकाबले में भारतीय टीम 19-25, 25-17, 21-25, 25-17, 15-17 से हार गई।
भारत की तरफ से जेरोम विनीत ने 22 और जोएल बेंजामिन जेबराज ने 17 अंक बनाए। अश्वल राय (14 अंक) और चिराग यादव (11) ने भी अपना योगदान दिया। थाईलैंड की ओर से सुवित महासिरियोथिन ने 25 और थानैट बमरुंगफाकडी ने 19 अंक बनाए।

Share This Article
नीरल प्रकाश के पास पत्रकारिता में 2 वर्षों का अनुभव है। उन्होंने एंकरिंग, रिपोर्टिंग और स्क्रिप्ट राइटिंग में काम किया है। पिछले 2 सालों से वे IDTV इंद्रधनुष के साथ काम कर रही हैं, जहां उन्होंने ऑन-एयर प्रस्तुतिकरण के साथ-साथ बैकएंड कंटेंट क्रिएशन में भी योगदान दिया। समाचार रिपोर्टिंग के अलावा, उन्होंने आकर्षक स्क्रिप्ट तैयार करने और कहानी को पेश करने का अनुभव भी प्राप्त किया है।