नयी दिल्ली : कांग्रेस महासचिव सचिन पायलट ने शनिवार को कहा कि पार्टी की पंजाब इकाई के पूर्व अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उनके “छोटे भाई” हैं, लेकिन समय के साथ बदलाव होता है और उम्मीद है कि वह पहले से ज्यादा मेहनत करके पार्टी को राज्य की सत्ता में लाने में मदद करेंगे।

पार्टी के पंजाब प्रभारी ने यह भी कहा कि वड़िंग ने पार्टी के लिए पिछले 20 वर्षों में पूरी लगन और मेहनत से काम किया है तथा पिछले चार वर्षों में कांग्रेस को मजबूत करने का प्रयास किया है।


