इस्पात मंत्रालय ने सेल, एनएमडीसी को विदेशों में खनन संपत्तियां तलाशने को कहा

इस्पात मंत्रालय ने सेल और एनएमडीसी को विदेशों में खनन संपत्तियां तलाशने का निर्देश दिया है, जिससे दीर्घकालिक कच्चे माल की आपूर्ति सुरक्षित हो और लागत नियंत्रित की जा सके।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली: इस्पात मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लि. (सेल) और एनएमडीसी को विदेशों में खनिज संपत्तियों की तलाश करने को कहा है। इसका उद्देश्य दीर्घकालिक कच्चे माल की जरूरतों को सुरक्षित करना और उत्पादन लागत को नियंत्रित करना है। मंत्रालय के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

Steel Ministry, SAIL, NMDC, Overseas Mining, Raw Material Security, Public Sector Undertakings, Business News

यह पूछे जाने पर कि क्या विशेष रूप से सेल और एनएमडीसी को विदेशों में खनन परिसंपत्तियां तलाशने के लिए कहा गया है, अधिकारी ने इसकी पुष्टि की। उन्होंने कहा कि इस कदम से भविष्य की कच्चे माल की जरूरतों को पूरा करने में मदद मिलेगी और लागत भी कम की जा सकेगी। हालांकि, उन्होंने इस संबंध में विस्तृत जानकारी साझा नहीं की।

Steel Ministry, SAIL, NMDC, Overseas Mining, Raw Material Security, Public Sector Undertakings, Business News

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।