रांची के इन इलाकों में 6 अक्टूबर को रहेगा पावरकट, मेंटेनेंस कार्य के चलते कई घंटे गुल रहेगी बिजली

राजधानी रांची के कई इलाकों में रखरखाव और केबल बिछाने के काम के कारण 6 अक्टूबर को बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने प्रभावित क्षेत्रों की सूची जारी कर दी है।

Razi Ahmad
4 Min Read
#image_title
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
Ranchi News: राजधानी रांची के कई इलाकों में आज यानी 6 अक्टूबर (मंगलवार) को बिजली मेंटेनेंस कार्य और एलटी लाइन में केबलिंग के चलते विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। प्रभावित इलाकों के रहवासी समय पर अपने जरूरी कार्य निपटा लें, क्योंकि मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद ही बिजली आपूर्ति बहाल की जाएगी।

राजधानी के अलग-अलग इलाकों में बिजली कटौती का समय और क्षेत्र इस प्रकार है

सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक चुटिया के कृष्णापुरी रोड नंबर 5B और 13, महादेव मंडा, लोअर चुटिया, तथा कोकर के मूर्ति गली, मिशन कॉलोनी (डॉन बोस्को स्कूल के पास) और राम नगर हैदरअली में बिजली गुल रहेगी। वहीं, महादेव मंडा फीडर में पेड़ की टहनियों की छटाई के लिए सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक लोअर चुटिया, बेल बगान, नया टोली, समलोंग और मक्चुन्द टोली क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
इसके अलावा, सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अदालतहातु देवी मंडप के निकट, वृंदावन कॉलोनी, जगतपुरम कॉलोनी और सुकुरहुट्टू में सप्लाई बंद रहेगी। दोपहर 12 बजे से 2 बजे के बीच आलम चौक, टॉप पुंदाग, इलाही नगर, ऑफिसर लेन, शालीमार बाग, दीपाटोली, पंचम नगर, लाजपत नगर, साहू चौक और अमन ग्रीन सिटी की बत्ती गुल रहेगी। सुबह 10:45 से शाम 3 बजे तक रामपुर चौक, पलांडू, रिंग रोड, सरवल, मालती, जामुन टोली, गड़के, जामचुवा, रामपुर टाटा रोड, राजा उलातू और गड़के पेट्रोल पंप के आसपास का इलाका प्रभावित रहेगा। शाम 3:15 से संध्या 6 बजे तक बरगावां, जैक काउंसिल, पानी फैक्ट्री, छोटानागपुर लॉ कॉलेज, नामकुम थाना, टाटा रोड, शक्ति नगर, नामकुम बाजार, चाय बागान और पॉलिटेक्निक कॉलेज क्षेत्र में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।
ग्रामीण और अन्य क्षेत्रों की बात करें तो, सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक ब्लॉक चौक, ओरमांझी, उलातू, दहू, हरचंदा, सिलदिरी, तपे, चायबगान, बारीडीह, हटवाल, पांचा, चुटूपालू, पिस्का, बरतुवा, कुटे और उखरीद में बिजली कटी रहेगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक बुंडू शहरी क्षेत्र, नावाडीह टोली, अनुमंडल कार्यालय, कुम्हार टोली, तमाड़ थाना, बस स्टैंड, रायडीह मोड़ और प्रखंड परिसर में सप्लाई नहीं होगी। सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक सोनाहातु बाजार टांड, दानाडीह, जित्तु, परमडीह, एडकिया, कूदाडीह और नीमडीह के क्षेत्र प्रभावित रहेंगे।
शहर के पॉश और अन्य इलाकों में, सुबह 8 से 10 बजे तक एड्रे हाउस, रेडियम रोड, सर्कुलर रोड, कचहरी रोड, डेप्टी पड़ा और लैंड टैंक रोड पर बिजली बंद रहेगी, जबकि दोपहर 12 से शाम 4 बजे तक परसटोली, न्यू परसटोली दर्जी मुहल्ला और एसओपी क्षेत्र प्रभावित रहेंगे। सुबह 10:30 से शाम 4:30 बजे तक पार्क प्राइम होटल मोराबादी, जुडियो मॉल साइड गली (बोडिया रोड), बनिया टोली, मेनकी कॉम्प्लेक्स में बिजली बाधित रहेगी। वहीं, आलम हॉस्पिटल नियर मस्जिद गली (पहाड़ साइड) और बरियातू दिवाकर नगर में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली नहीं आएगी।
अंत में, सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक हुरहुरी, काटमकुली, रातू, मेखमंद्रो, सिमलिया, काठीटांड, तिलता, कमड़े, गोविंद नगर, पिर्रा और फ्रेंड्स कॉलोनी की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। इसके साथ ही, सुबह 11 बजे से दोपहर 4 बजे तक कब्रिस्तान गली, सुखदेव नगर, सिमलिया और चालाटोली क्षेत्र में भी बिजली कटौती की जाएगी।
Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।