राधा रानी मंदिर सेवा संकल्प अभियान: भाजपा बुंडू नगर मंडल ने निकाला भव्य मशाल जुलूस, दिया सेवा और समर्पण का संदेश

बुंडू में भाजपा नगर मंडल ने निकाला भव्य मशाल जुलूस। 'राधा रानी मंदिर सेवा संकल्प अभियान' के तहत 'सेवा ज्योति' कार्यक्रम का आयोजन, सेवा और समर्पण का दिया संदेश।

Razi Ahmad
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

बुंडू (राँची):राधा रानी मंदिर सेवा संकल्प अभियान के तहत बुधवार शाम भाजपा बुंडू नगर मंडल द्वारा ‘सेवा ज्योति’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान शाम 7 बजे नगर मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने हाथों में मशाल थामकर एक भव्य मशाल जुलूस निकाला। जुलूस के माध्यम से जन-जन तक सेवा, समर्पण और सामाजिक सहभागिता का सशक्त संदेश पहुंचाया गया।

कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखने लायक था। जुलूस में शामिल नेताओं और कार्यकर्ताओं ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने और सेवा भावना को मजबूत करने का संकल्प दोहराया। वक्ताओं ने कहा कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज में एकजुटता और सेवा के प्रति समर्पण भाव को बढ़ावा देना है।

इस अवसर पर भाजपा बुंडू नगर मंडल अध्यक्ष सुबोध मुखर्जी, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष राजेश उरांव, भास्कर मुखर्जी, नगर मंडल उपाध्यक्ष मुकेश मुंडा, उपाध्यक्ष कैलाश हलवाई, उपाध्यक्ष शिव प्रसाद प्रजापति, रंजीत लहरी, ऊषा देवी, प्रवीण जायसवाल, शिवा पंडित, कृति भगत, किरण जायसवाल, झुन्नू कुमारी, त्रिपति महतो और रेखा देवी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। सभी कार्यकर्ताओं ने अभियान को घर-घर तक पहुंचाने और इसे सफल बनाने के लिए पूरी निष्ठा से जुटने का आह्वान किया।

Share This Article
रजी अहमद एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग दो वर्षों का अनुभव है। उन्होंने न्यूज़ अरोमा में काम करते हुए विभिन्न विषयों पर लेखन किया और अपनी लेखन शैली को मजबूत बनाया। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग, न्यूज़ लेखन और मीडिया से जुड़े विभिन्न पहलुओं में अच्छा अनुभव हासिल किया। वह लगातार सीखते हुए अपने करियर को आगे बढ़ा रहे हैं।