नाना पाटेकर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार होगा: शेलार

नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान से होगा, महाराष्ट्र सरकार ने मराठी रंगमंच और हिंदी-मराठी सिनेमा में उनके अतुलनीय योगदान को देखते हुए लिया फैसला।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

मुंबई: महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलार ने बृहस्पतिवार को घोषणा की कि रंगमंच और सिनेमा के क्षेत्र में दिग्गज अभिनेता नाना पाटेकर के योगदान को देखते हुए उनका अंतिम संस्कार राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। शेलार ने कहा कि देवेंद्र फडणवीस सरकार ने मराठी रंगमंच तथा मराठी और हिंदी सिनेमा के क्षेत्र में पाटेकर के अतुलनीय योगदान को देखते हुए यह फैसला लिया है।

अपनी बहुमुखी प्रतिभा और प्रभावशाली पर्दे की मौजूदगी के लिए पहचाने जाने वाले पाटेकर का बृहस्पतिवार तड़के गोवा में निधन हो गया। उनकी चर्चित हिंदी फिल्मों में ‘परिंदा’, ‘प्रहार: द फाइनल अटैक’, ‘तिरंगा’, ‘क्रांतिवीर’ और ‘खामोशी: द म्यूजिकल’ शामिल हैं। पाटेकर को तीन राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों के अलावा कई फिल्मफेयर पुरस्कार, महाराष्ट्र राज्य फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर मराठी पुरस्कार मिले थे। उन्हें देश के चौथे सर्वोच्च नागरिक सम्मान पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।