मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मां को दिया कंधा, पैतृक गांव नेमरा के लिए किया प्रस्थान

मां रूपी सोरेन को कांधा देते वक्त भावुक हुए हेमंत सोरेन, आंखों से छलके आंसू; मोरहाबादी से अंतिम यात्रा पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हुई।

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रुपी सोरेन का बुधवार को निधन हो गया। उनका निधन बरियातू स्थित हिल व्यू अस्पताल में हुआ। इसके बाद गुरुवार को उनके मोरहाबादी स्थित आवास पर बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया। इसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी मां को कांधा दिया। मां को कांधा देते वक्त मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की आंखों में आंसू थे।

झामुमो महासचिव विनोद पांडेय भी इस मौके पर उनके साथ रहे। यहां से मुख्यमंत्री अपनी मां की अंतिम यात्रा में अपने पैतृक गांव नेमरा के लिए रवाना हुए। वहीं रुपी सोरेन का अंतिम संस्कार किया जायेगा। गौरतलब है कि रुपी सोरेन के निधन के बाद से पूरे झारखंड में शोक की लहर है।

Share This Article
विनीता चौबे को 10 साल का अनुभव है। उन्होनें सन्मार्ग से पत्रकारिता की शुरुआत की थी। फिर न्यूज विंग, बाइस स्कोप, द न्यूज पोस्ट में भी काम किया। वे राजनीति, अपराध, सामाजिक मुद्दों और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को सरल और तथ्यात्मक भाषा में पाठकों तक पहुंचाने के लिए जानी जाती हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय रहते हुए उनका प्रयास रहता है कि जमीनी स्तर की महत्वपूर्ण खबरों को सही और विश्वसनीय जानकारी के साथ लोगों तक पहुंचाया जाए।