नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। पीएम मोदी ने गुरुवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट कर शोक संवेदना जताई। पीएम मोदी ने लिखा कि “रूपी सोरेन जी के निधन से बहुत दुख हुआ है। उन्होंने सदैव जनजातीय समुदायों के सशक्तिकरण के लिए काम किया।” प्रधानमंत्री ने इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, कल्पना सोरेन और पूरे सोरेन परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।




