कांग्रेस को भारत शब्द से चिढ़, विकसित भारत संकल्प चौक का बोर्ड उखाड़ना निंदनीय

भाजपा प्रवक्ता संदीप वर्मा ने हरमू में विकसित भारत संकल्प सेवा चौक का बोर्ड उखाड़े जाने पर कांग्रेस की आलोचना की और घटना को निंदनीय बताया।

Archana Ekka
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता संदीप वर्मा ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए आरोप लगाया है कि कांग्रेस पार्टी को ‘भारत’ शब्द और देश के विकास के संकल्प से नफरत है। उन्होंने हरमू स्थित “विकसित भारत संकल्प सेवा चौक” के नामकरण वाले बोर्ड को उखाड़े जाने की घटना को अत्यंत निंदनीय और अराजक करार दिया।

संदीप वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राष्ट्र सेवा के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर देशवासियों ने ‘विकसित भारत’ का संकल्प लिया है। इसी प्रतिबद्धता को याद दिलाने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और हजारों कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में यह बोर्ड लगाया गया था, जिसे कांग्रेस से जुड़े लोगों ने उखाड़ फेंका। उन्होंने कहा कि यह घटना साबित करती है कि कांग्रेस देश की संवैधानिक संस्थाओं, विकास के संकल्पों और राष्ट्रीय अखंडता के प्रति सम्मान नहीं रखती।

भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि लंबे समय से सत्ता से बाहर रहने के कारण कांग्रेस बौखलाहट में है और देश व प्रदेश में अराजकता का माहौल पैदा करना चाहती है। उन्होंने दावा किया कि जनता कांग्रेस के इस अलोकतांत्रिक और अमर्यादित व्यवहार को देख रही है और आने वाले समय में इसका करारा जवाब देगी।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।