ट्रेलर ने एनटीपीसी कर्मी को रौंदा, मौत ; आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम किया

हजारीबाग के बड़कागांव में ट्रेलर की चपेट में आने से एनटीपीसी कर्मी रामदेव रजक की मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

हजारीबाग : जिले के बड़कागांव में गुरुवार सुबह करीब 4 बजे दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। 13 माइल के पास ट्रेलर ने एनटीपीसी त्रिवेणी सैनिक लिमिटेड में कार्यरत कर्मी रामदेव रजक (46) को रौंद दिया। हादसे में उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना एनटीपीसी के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन लेकर फरार हो गया। घटना से आक्रोशित ग्रामीणों और परिजनों ने बड़कागांव-हजारीबाग मुख्य सड़क और एनटीपीसी के ट्रांसपोर्टिंग रोड को जाम कर दिया। मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम पहुंचकर ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रही है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।