एल एन इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित डांडिया में थिरके पांव, मातृ शक्ति ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

रांची के चुटिया स्थित एलएन इंटरनेशनल स्कूल परिसर में आयोजित डांडिया कार्यक्रम में मातृ शक्ति ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आकाश वर्मा की टीम की प्रस्तुतियों पर श्रद्धालु जमकर थिरके।

News Aroma
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: चुटिया स्थित एल एन इंटरनेशनल स्कूल परिसर में अयोध्यापुरी विकास समिति की ओर से डांडिया का आयोजन किया गया। महालया के आरंभ से पूर्व आयोजित इस कार्यक्रम में अयोध्यापुरी और आसपास के मोहल्ले की मातृ शक्ति ने इसमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। डांडिया कार्यक्रम शुरू होने से पहले माता दुर्गा को नमन किया गया। इसके बाद कलाकार और मुख्य गायक आकाश वर्मा और उनकी टीम ने धार्मिक गीत प्रस्तुत किए जिस पर महिलाओं संग पुरुषों और बच्चों में भी ज़बरदस्त उत्साह दिखा। भाव भक्ति से सरोबार हर किसी के पांव डांडिया पर थिरकते दिखे। शुक्रवार देर रात्रि तक चले इस शानदार और भव्य कार्यक्रम के आयोजन में मुकेश गुप्ता, विकेश सिन्हा, सुमित पांडे, पंकज सिंह, संदीप केसरी, नितेश साहू और अन्य की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Share This Article