पर्व-त्योहारों को लेकर जमशेदपुर पुलिस अलर्ट, एसएसपी ने चेकिंग प्वाइंट्स का किया औचक निरीक्षण

जमशेदपुर में पर्व-त्योहारों को लेकर पुलिस अलर्ट है। एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने चेकिंग प्वाइंट्स का औचक निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्कता, सुरक्षा और शालीन व्यवहार के निर्देश दिए।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : पर्व-त्योहारों के मद्देनजर शहर में सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने विभिन्न चेकिंग प्वाइंट्स और चेक नाकों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसएसपी की मौजूदगी में एंटी क्राइम चेकिंग भी कराई गई। उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों एवं कर्मियों को आम जनता के साथ शालीनता से पेश आने, सुरक्षा मानकों का पालन करने और सतर्कता के साथ जांच अभियान चलाने का निर्देश दिया।

पुलिस का उद्देश्य त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखना, अपराध पर अंकुश लगाना और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करना है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।