दिल्ली विश्वविद्यालय के शिक्षक की बेटी के इलाज के लिए वित्तीय सहायता जुटाने की पहल

दिल्ली विश्वविद्यालय ने दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी एसएमए टाइप-2 से पीड़ित शिक्षक की बेटी के इलाज के लिए वित्तीय सहायता जुटाने की पहल की है, ताकि बच्ची को बेहतर उपचार मिल सके।

Archana Ekka
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

नयी दिल्ली : दिल्ली विश्वविद्यालय के दूरस्थ एवं ऑनलाइन शिक्षा केंद्र ने एक शिक्षक की दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित बच्ची के इलाज के लिए वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने की दिशा में कदम उठाए हैं। शनिवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई।

पूर्व में ‘स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग’ (एसओएल) के नाम से जाना जाने वाले इस केंद्र ने बताया कि बच्ची मांसपेशियों को कमजोर करने वाली एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी ‘स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (एसएमए) टाइप-2’ से पीड़ित है।

Share This Article
अर्चना एक्का को पत्रकारिता का दो वर्ष का अनुभव है। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत इंटर्नशिप से की। इस दौरान उन्होंने झारखंड उजाला, सन्मार्ग और इम्पैक्ट नेक्सस जैसे मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में उन्होंने रिपोर्टर, एंकर और कंटेंट राइटर के रूप में कार्य करते हुए न्यूज़ रिपोर्टिंग, एंकरिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव प्राप्त किया। पत्रकारिता के क्षेत्र में वह सक्रिय रूप से काम करते हुए अपने अनुभव को लगातार आगे बढ़ा रही हैं।