रणबीर कपूर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायण: पार्ट वन’ को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म की भारत में रिलीज डेट को पहले किया जा सकता है. पिंकविला की रिपोर्ट का हवाला देते हुए फिल्मफेयर ने बताया है कि फिल्म अब 8 नवंबर के बजाय 5 नवंबर 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक दे सकती है. हालांकि, मेकर्स ने अभी इस बदलाव की आधिकारिक पुष्टि नहीं का है.

5 नवंबर को रिलीज होने की चर्चा
रिपोर्ट के अनुसार, ‘रामायण: पार्ट वन’ की रिलीज अब 5 नवंबर 2026 तय की गई है. वहीं, फिल्म के पेड प्रीव्यू 4 नवंबर को आयोजित किए जा सकते हैं. पहले निर्माता नमित मल्होत्रा ने फिल्म की रिलीज के लिए 8 नवंबर की तारीख की घोषणा की थी. ऐसे में नई तारीख की खबर ने दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. फिलहाल इसे आधिकारिक घोषणा होने तक संभावित बदलाव ही माना जाना चाहिए.
विदेशों में भी एक साथ रिलीज की तैयारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म 5 नवंबर को उत्तरी अमेरिका और कई अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी रिलीज हो सकती है. वहीं, ब्रिटेन, दक्षिण अफ्रीका और मॉरीशस में इसकी रिलीज 6 नवंबर के लिए निर्धारित बताई जा रही है. हालांकि, अलग-अलग देशों में रिलीज की तारीखों को लेकर भी आधिकारिक पुष्टि का इंतजार है.
भगवान राम के किरदार में रणबीर कपूर
निर्देशक नितेश तिवारी की इस फिल्म में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका निभा रहे हैं. साई पल्लवी माता सीता के किरदार में नजर आएंगी, जबकि यश रावण और सनी देओल हनुमान की भूमिका निभाते दिखाई देंगे. फिल्म की स्टारकास्ट को लेकर पहले से ही दर्शकों में काफी उत्साह है.
भव्य अंदाज में पेश होगी रामायण की कथा
‘रामायण’ भारतीय पौराणिक कथा को बड़े पर्दे पर नए अंदाज में पेश करने की महत्वाकांक्षी परियोजना है. फिल्म के पहले भाग को लेकर दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. रिलीज डेट में संभावित बदलाव की खबर ने इस उत्सुकता को और बढ़ा दिया है.
आधिकारिक घोषणा का इंतजार
फिलहाल फिल्म की रिलीज डेट में बदलाव की खबर रिपोर्ट्स पर आधारित है. निर्माता या फिल्म की टीम की ओर से पुष्टि होने के बाद ही नई तारीख को अंतिम माना जा सकेगा. ऐसे में रणबीर कपूर के प्रशंसकों को आधिकारिक अपडेट का इंतजार करना चाहिए.


