गिरिडीह में संदिग्ध हालात में नदी किनारे मिली लाश

News Aroma Media
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गिरिडीह: देवरी थाना क्षेत्र अंतर्गत पथराटांड स्थित जंगल के सुखलजोरिया नदी के समीप शुक्रवार को संदिग्ध हालात में एक व्यक्ति का क्षत-विक्षत शव मिला। उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की शिनाख्त नहीं हुई है। सूचना मिलने पर देवरी थाना प्रभारी संतोष कुमार पुलिस जवानों के साथ घटनास्थल पहुंचे। उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाया है।

नदी किनारे शव एक बोरी में पाया गया। शव का कुछ हिस्सा अगल-बगल में था और अधिकांश हिस्सा बोरी के भीतर। घटनास्थल का मुआयना करने के दौरान पुलिस को शव के समीप घास में खून का धब्बा, कंबल और गमछा भी मिला।

बताया गया है कि शुक्रवार को जब ग्रामीण उधर से गुजरे तो देखा कि बोरे से दुर्गंध आ रही है। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी देवरी थाना पुलिस को दी। हालात को देखते हुए पुलिस इसे हत्या का मामला मान रही है।

मृतक शर्ट-पैंट पहने हुए है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Share This Article