धनबाद : धनबाद जिले के महुदा थाना क्षेत्र के तेलमच्चो में दामोदर नदी में डूबने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मृतक की पहचान लोहापट्टी निवासी जीतेंद्र राय के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

जानकारी के अनुसार, जीतेंद्र राय किसी काम से दामोदर नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान वह नहाने के लिए नदी में उतरे। नहाते समय वह अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें पानी से बाहर निकाला और तुरंत नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालांकि, डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर महुदा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, जीतेंद्र राय की मौत की खबर मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।


