अनजान लिंक और संदिग्ध ऐप से रहें सावधान
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बताया गया कि इंटरनेट और डिजिटल माध्यमों का इस्तेमाल करते समय सतर्कता बरतना बेहद जरूरी है। अनजान लिंक पर क्लिक करने और संदिग्ध ऐप डाउनलोड करने से बचने की सलाह दी गई। साथ ही, अपनी निजी जानकारी, ओटीपी और बैंकिंग विवरण किसी अनजान व्यक्ति के साथ साझा नहीं करने को कहा गया।
साइबर ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत
पुलिस अधिकारियों ने बच्चों को साइबर ठगी और ऑनलाइन धोखाधड़ी की स्थिति में बिना देरी किए पुलिस को सूचना देने की अपील की। इसके लिए साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 और आपातकालीन हेल्पलाइन नंबर 112 की जानकारी भी दी गई।
कार्यक्रम में ये अधिकारी रहे मौजूद
जागरूकता कार्यक्रम में डालसा सचिव, जामताड़ा डीएसपी अमित रविदास, साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को साइबर अपराध के संभावित खतरों से बचने और सुरक्षित तरीके से इंटरनेट का इस्तेमाल करने के प्रति जागरूक किया।
इस पहल का उद्देश्य बच्चों में साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता बढ़ाना और उन्हें ऑनलाइन धोखाधड़ी से बचने के लिए जरूरी सावधानियों की जानकारी देना है।


