रांची: झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने गुरुवार को रांची सदर अस्पताल पहुंचकर अपने दांत का इलाज कराया। पिछले कुछ दिनों से वह दांत के दर्द से परेशान थे, जिसके चलते उन्होंने सदर अस्पताल में ही अपना ऑपरेशन करवाया है। अस्पताल में इलाज के दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए राज्यपाल ने बताया कि वह दांत दर्द की समस्या से जूझ रहे थे, जिसके निवारण के लिए उन्होंने सदर अस्पताल का रुख किया। उन्होंने यह भी जानकारी दी कि ऑपरेशन के बाद अब उन्हें फॉलोअप और चेकअप के लिए एक दिन और अस्पताल आना होगा।



