कोलकाता: पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा है कि केंद्र सरकार राज्य में स्थित सभी ‘शत्रु संपत्तियों’ का संरक्षक पश्चिम बंगाल सरकार को बनाने जा रही है। शत्रु संपत्तियों से तात्पर्य उन चल और अचल संपत्तियों से है, जिनमें जमीन, इमारतें, शेयर और बैंकों में जमा सोना शामिल हैं। ये संपत्तियां उन लोगों की हैं जो भारत के शत्रु माने जाने वाले देशों में जाकर बस गए और वहां की नागरिकता ले ली है।



